FEATUREDछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

5 की मौत! प्रदेश में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट आज मिले 438 मामले

रायपुर। लॉकडाउन खुलते ही प्रदेश में कोरोना के भयावह आंकड़े सामने आने लगे हैं। आज रात 9 बजे तक प्रदेश में 438 नये कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 13498 पहुंच गया है। वहीं 5 लोगों की आज कोरोना की वजह से मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। वहीं 269 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश अब अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कतर 3881 पहुंच गयी है।

राजधानी रायपुर आज भी कोरोना मरीजों के आंकड़ों में टॉप पर रहा। रायपुर में अभी तक 154 नये मरीज मिले हैं। वहीं रादजनांदगांव में 55, रायगढ़ में 41, दुर्ग में 29 मरीज मिले हैं। बस्तर में 26, सुकमा में 19, बिलासपुर में 17, नारायणपुर में 14, जशपुर में 13, कोरबा में 11, बलौदाबाजार में 10, सूरजपुर में 10, जाजगीर में 9, महासमुंग में 6, बालोद में 5, कांकेर में 5 मरीज मिले हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube