FEATUREDLatestNewsरायपुर

राजधानी में अब तक 28 नये कोरोना मरीज! कपड़ा शो रूम में 12 कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद दहशत में पंडरी

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है। लॉकडाउन के पहले दिन भी मरीजों की संख्या 100 के पार जाती दिख रही है। आधे दिन में ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 के करीब पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में अभी तक 52 नये मरीज मिल चुके हैं। वहीं पंडरी के एक कपड़ा शो रूम में जहां 12 कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव मिले थे, वहां से 3 और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। पंडरी के श्री शिवम कपड़ा शो रूम में पिछले दिनों एक साथ 12 कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव मिले थे। अब वहां कुल 15 पॉजेटिव केस सामने आये हैं।

राजधानी रायपुर में आज अभी तक 28 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जिनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। भाठागांव राजधानी का बड़ा हाटस्पाट बन गया है। शुक्रवार को 21 कोरोना मरीज मिलने के बाद आज 16 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं अन्य जगहों से 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी है।

दरअसल पिछले दिनों भाटागांव इलाके में एक महिला कोरोना पॉजेटिव मिली थी, वो राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। रिपोर्ट पॉजेटिव मिलने के बाद महिला को डाक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन महिला एडमिट होने के बजाय भाठागांव स्थिति अपने घर लौट आयी, उसी शाम महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद आसपास के करीब 300 लोग उनके घर पहुंचे थे। मृत महिला के संपर्क में आये लोग ही अब कोरोना पॉजेटिव मिल रहे हैं।

शुक्रवार को 150 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें 21 पॉजेटिव मिले थे, वहीं आज हुए 100 लोगों के टेस्ट में अब तक 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। भाठागांव से तीन से चार दिनों में ही 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। दुर्ग में भी कोरोना की रफ्तार काफी बढ़ी है। अब तक जिले में 20 नये मरीज सामने आये हैं। वहीं राजनांदगांव और बालोद से 2-2 मरीज अब तक सामने आये हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 6000 के करीब पहुंच रही है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1400 के करीब पहुंचने के करीब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube