GeneralNewsराजनीतिरायपुर

दो गांवों के धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण के लिए 22.43 लाख स्वीकृति

रायपुर | नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकाखण्ड के दो गांवों में चबूतरा निर्माण के लिए 22 लाख 43 हजार रूपए की मंजूरी मिली है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत धान खरीदी केन्द्रों में यह चबूतरा का निर्माण किया जाएगा। आरंग के ग्राम खोरसी में धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण के लिए 14 लाख 43 हजार रूपए और ग्राम सेजा में मंडी प्रांगण में चबूतरा निर्माण के लिए 8 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्याें की स्वीकृति पर ग्रामीणों और किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube