FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESUncategorizedघटनाजुर्मराष्ट्रीयसेना

भारत-बांग्लादेश सीमा पर महिला से रेप के आरोप में BSF के 2 जवान गिरफ्तार

घटना 26 अगस्त की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बगदा सीमा चौकी के पास हुई। बीएसएफ कांस्टेबल ने भारत से बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दलाल और महिला को पकड़ा था।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर महिला से रेप के आरोप में BSF के 2 जवान गिरफ्तार,

भारत से अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसने की कोशिश कर रही महिला से बलात्कार के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ के सीनियर अधिकारी ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

यह घटना 26 अगस्त की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बगदा सीमा चौकी के निकट हुई। बीएसएफ कांस्टेबल ने भारत से बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दलाल और एक महिला को पकड़ा था। कांस्टेबल महिला को पास के एक खेत में ले गया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि सहायक उपनिरीक्षक ने उसे अपराध में कथित तौर पर मदद की। महिला की ओर से पुलिस में शिकायत कराने के बाद यह घटना सामने आई।

महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा देश: TMC

 

TMC और BJP आमने-सामने

इस घटना के बाद से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘हमारा देश भाजपा के कुशासन के तहत महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है! श्रीमान अमित शाह (केन्द्रीय गृह मंत्री) आपकी निगरानी में बीएसएफ अधिकारी और जवान ने एक महिला के साथ बलात्कार किया और आवाज उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। वास्तव में आत्मनिर्भर भारत का एक चमकदार उदाहरण!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube