FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

लिव इन में रहा युवक, दूसरी युवती से शादी करने, पहुंचा जेल

रायपुर  – एक युवती के साथ तीन वर्ष से लिव इन में रह रहा युवक दूसरी युवती से शादी करने वाला था। साथ में रह रही युवती ने ऐसा करने से मना किया तो वह नहीं माना। इस पर युवती ने युवक के खिलाफ झांसे में रखकर दैहिक शोषण करने की शिकायत की।

उरला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटे के भीतर गुढ़ियारी निवासी आरोपित रितेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की। युवक को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर रितेश युवती का दैहिक शोषण कर रहा था। चार अगस्त को युवती की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों मेडिकल इक्यूपमेंट की मार्केटिंग का काम करते हैं। पीड़िता रितेश की जूनियर है, जिसका फायदा उठाकर वह शोषण करता रहा।

रितेश ने युवती का फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, जिसमें अपने आप को पति लिखवाया था, ताकि घूमने, फिरने, मकान लेने, साथ रहने में कोई दिक्कत न हो। दोनों साथ में रह रहे थे। इस बीच रितेश ने लड़की को बताए बिना दूसरी शादी की तैयारी कर ली थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। पीड़िता को जब पता चला तो उसने सच्चाई का पता की। इसके बाद युवती ने रितेश से ऐसा नहीं करने को कहा। जब वह नहीं माना तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube