FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESजुर्म

दबंगों ने महिला की चारपाई से हाथ-पैर बांधकर की बेरहमी से पिटाई : मानवता शर्मसार

मानवता शर्मसार : दबंगों ने महिला की चारपाई से हाथ-पैर बांधकर की बेरहमी से पिटाई…

UP बुलंदशहर. दबंगों ने एक दलित महिला पर ऐसा कहर बरपाया कि मानवता भी शर्मसार हो गई| महिला के साथ मारपीट की गई, फिर चारपाई से हाथ व पैरों को बांधा गया और गन्ने के खेत में ले जाया गया| यही नहीं महिला का आरोप है कि चारपाई से बांधकर खेत में मारने के लिए दबंग ले गए थे|

 

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव असरौली में महिला को चारपाई से बांधकर खेत में ले जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| हालांकि जब घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में महिला के पति सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया|

वीडियो में दलित महिला जान बचाने के लिए घर से बाहर निकलने का प्रयास कर रही है, मगर दबंगों ने महिला को पकड़ लिया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए चारपाई सेबांध दिया| फिर चारपाई को उठाकर दबंग ईख के खेतों में ले गए और वहां महिला को फेंक दिया| बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है| पीड़ित महिला का दावा है कि एक सप्ताह पूर्व अहमदगढ़ थाने में मामले की तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की|

बताया जा रहा है कि घटना 21 अगस्त की है| तहरीर के बावजूद पुलिस ने सात दिनों तक कोई एक्शन नहीं लिया. अब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया| पुलिस ने महिला के पति सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया| महिला ने आज फिर थाने पहुंचकर अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है और न्याय की पुलिस से गुहार भी लगाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube