FEATUREDNewsराजनीतिराष्ट्रीय

क्या सोनिया गांधी करेंगी CM का फैसला…आज सीएम बघेल और मंत्री सिंहदेव करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात…

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं| इस मुलाकात का परिणाम क्या आता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा|

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से करीबन तीन घंटे तक मुलाकात चली थी| प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नहीं बल्कि राज्य के सभी संभागों के विकास पर बात हुई|

 

दोनों नेताओं की अब सोनिया गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी बैठक होगी| इन मुलाकातों पर दोनों के समर्थकों के साथ-साथ, पार्टी नेताओं और प्रदेश के लोगों की नजरें टिकी हुई है| मुलाकात के बाद सोनिया गांधी क्या फैसला लेती हैं, इससे प्रदेश का भविष्य तय होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *