FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्म

संयुक्त कलेक्टर की कार दुर्घटनाग्रस्त! अज्ञात वाहन ने कार को मारी जबरदस्त ठोकर

अमित दुबे – जांजगीर | अकलतरा क्षेत्र में बीती रात नेशनल हाइवे 49 में भीषण सड़क हादसा हो गय। अज्ञात वाहन ने संयुक्त कलेक्टर की कार को जबरदस्त ठोकर मार दी, दुर्घटना में कार में सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है, कि कार संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा की है, लेकिन हादसे के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल की है। टक्कर इतनी भयानक थी की कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बहुत मशक्क्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube