FEATUREDNewsराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस की दो महिला नेता ने की जमकर हाथापाई

गुजरात| भावनगर में कांग्रेस की पूर्व और वर्तमान महिला अध्यक्ष के बीच बुधवार को जबरदस्त मारपीट हुई| कांग्रेस ने बुधवार को एक रैली का आयोजन किया था| रैली के दौरान ही दोनों महिला नेता आपस में भिड़ गईं|

 

 

गुजरात कांग्रेस की दो महिला नेताओं की मारपीट की एक तस्वीर खूब वायल हो रही है| दरअसल, भावनगर में कांग्रेस की पूर्व और वर्तमान महिला अध्यक्ष के बीच बुधवार को जबरदस्त मारपीट हुई| कांग्रेस ने बुधवार को एक रैली का आयोजन किया था| रैली के दौरान ही दोनों महिला नेता आपस में भिड़ गईं|

भावनगर शहर में कांग्रेस द्वारा कंसारा विध्वंस के मुद्दे पर घेराबंदी के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेता आपस में भिड़ गईं| कांग्रेस की पूर्व मेयर और पूर्व महिला अध्यक्ष के बीच हाथापाई हो गई, हालांकि कांग्रेस नेता ने दोनों महिला नेताओं को शांत कराकर मामले को रफा-दफा कराया|

भावनगर में कंसारा विध्वंस को लेकर कांग्रेस द्वारा निगम का घेराव किया जा रहा था| इसी बीच दो महिला कांग्रेस नेताओं के बीच हाथापाई हो गई| कांग्रेस की पूर्व मेयर पारुल त्रिवेदी और पूर्व महिला अध्यक्ष के बीच हाथापाई हो गई| दोनों महिला नेताओं ने एक-दूसरे का गला पकड़ लिया|

कहा जा रहा है कि पार्टी में दबदबे को लेकर दोनों महिला नेताओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है| हालांकि कांग्रेस नेता भरतभाई बुढेलिया ने दोनों महिला नेताओं को अलग कर स्थिति को शांत कराया| हाथापाई के दौरान पूर्व मेयर पारुल त्रिवेदी की आंख में चोट लग गई|

चोटों के कारण पूर्व महापौर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था| इस मामले में कांग्रेस के बड़े नेता बयान देने से बच रहे हैं| वहीं पूर्व मेयर पारुल त्रिवेदी पुलिस में शिकायत कर सकती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube