FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्म

लापता युवक की दो दिन बाद कुंए में मिली लाश, मृतक का एक युवक से हुआ था विवाद

शुभम शर्मा – भिलाई | कुम्हारी के संजय नगर निवासी एक युवक की लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक कुंए में मिली। मृतक दो दिनों से लापता था। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन एक घटना के चलते हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। दो दिन पहले मृतक का एक युवक से विवाद हुआ था। इसके बाद से वो लापता था। कुम्हारी पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक संजय नगर निवासी निलेश उर्फ अक्षय चेंडके (23) की लाश शंकर नगर के सोयाबीन फैक्ट्री के पास स्थित एक कुंए में मिली है। मृतक निलेश और उसकी मां वंदना एक नड्डा फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं उसके पिता संजय चेंडके की पहले ही मौत हो चुकी है। 21 अगस्त को मृतक के एक मुंहबोले रिश्तेदार रशीद ने रात करीब आठ बजे फैक्ट्री से घर लाकर छोड़ा था। इसके बाद रशीद ने ही मृतक की मां वंदना और गोलू नाम के एक युवक को घर छोड़ा।

रात में मृतक की मां घर पहुंची तो निलेश वहां से लापता था। उसके बारे में पतासाजी की गई तो आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले उसका असीम नाम के एक युवक से विवाद हुआ था। इसके बाद से वो लापता हो गया। रात भर पतासाजी करने के बाद शनिवार को वंदना ने कुम्हारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके दूसरे दिन रविवार को निलेश की लाश कुंए में तैरती मिली। कुम्हारी पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

इसमें मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। प्रथम दृष्टया तो ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *