FEATUREDछत्तीसगढ़

सड़क हादसे में दो महिला और बच्चे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत…4 गंभीर रूप से घायल…सभी मृतक एक ही गाँव के…

दंतेवाड़ा। बस्तर के दंतेवाड़ा से एक भीषण हादसे की खबर है। हादसे में दो महिला और बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसा दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना उस वक्त हुई, जब ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा।  सभी मृतक टेटम गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिय की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक टेटम गांव से 10 से ज्यादा ग्रामीण एक ट्रैक्टर पर सवार होकर कटेकल्याण आ रहे थे, इसी दौरान टेटम-टेलम के बीच ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीण के उपर गिरे ट्रैक्टर की वजह से पानी में दम घुटना से चार लोगोें की मौत हो गयी। घटना बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया, वहीं पुलिस टीम को भी सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

read more:बाल काटते वक़्त नाई से कट गई पंडित जी की चोटी…नाई के खिलाफ पंडितजी ने कराई FIR दर्ज…नाई ने मांगी माफ़ी…

घटना में चार लोग घायल भी हैं, जिन ग्रामीणों की मौत हुई है, वो सभी टेटम गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में उषा मांडवी, दसई कवासी, दिनेश मरकाम, फूफे कवासी शामिल हैं। मृतकों  में दसई कवासी और दिनेश मरकाम नाबालिग है, जिनकी उम्र 16 साल और 9 साल है। पुलिस ने सभी घाय़लों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube