FEATUREDGeneralNewsअन्तर्राष्ट्रीयखेलराष्ट्रीयशिक्षा

टोक्यो पैरालंपिक 2020 : भारत ने 19 पदक हासिल कर रचा इतिहास…

बैडमिंटन स्पर्धा में प्रमोद भगत और पलक कोहली के कांस्य पदक मुकाबले में जापान की जोड़ी से मिली हार के बाद भारत सफर समाप्त हो गया| प्रमोद और पलक को भले ही हाल मिली हो, लेकिन भारतीय दल ने पैरालंपिक 2020 में रिकार्ड कायम करते हुए 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ 24वां स्थान हासिल किया है|

 

पैरालंपिक के रविवार को होने वाले समापन समारोह में भारत की ओर से ध्वज वाहक स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली अवनी लेखरा होंगी. समापन समारोह शाम 4.30 बजे से शुरू होगा| भारत ने अब तक हुए 15 पैरालंपिक में कुल जमा 12 पदक हासिल किए थे, लेकिन टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 19 पदक हासिल कर पूरा इतिहास ही बदल दिया|

 

 

पैरालंपिक 2020 में 96 स्वर्ण, 60 रजत और 51 कांस्य पदक के साथ कुल 207 मैडल हासिल कर चीन पहले स्थान पर है, वहीं 41 स्वर्ण, 38 रजत और 45 कांस्य पदक के साथ ग्रेट ब्रिटेन दूसरे और 37 स्वर्ण, 36 रजत और 31 कांस्य पदक के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा|

akhilesh

Chief Reporter