LatestNewsअन्तर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्य

टोक्यो ओलंपिक 2021 : टेनिस खिलाड़ी कोरोना संक्रमित…ओलंपिक से हटी…

अमेरिका की मशहूर टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ आगामी टोक्यो ओलंपिक 2021 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। 17 वर्षीया इस खिलाड़ी ने रविवार को इसकी खुद जानकारी दी। साल 2000 के बाद गॉफ ओलंपिक में सबसे कम उम्र की टेनिस खिलाड़ी बन जाती।

READ MORE

अपनी चुनौती पेश करतीं। कोको : मैं यह सूचना देते हुए बेहद निराश हूं कि मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं, जिसके चलते आगामी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लूंगी। विश्व की 25वें नंबर की महिला खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में सिंगल्स और डबल्स की प्रतियोगिता में

कोको ने कहा कि अमेरिका का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में मुझे ऐसे कई मौके मिलेंगे जो मैं अपने सपने को साकार कर सकूंगी। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल बाद हो रहा है। पहले इन खेलों का आयोजन 2020 में होना था। READ MORE

राफेल नडाल, रोजर फेडरर, सेरेना विलियम्स, सिमोना हालेप, डॉनिमिक थीम, स्टान वावरिंका और निक किर्गियोस जैसे नाम टेनिस खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक 2021 में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत आगामी शुक्रवार 23 जुलाई से होगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube