आज का राशिफल : 15 अगस्त 2020 राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
आज का राशिफल : 15 अगस्त 2020 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल…
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
आज का पंचांग
15 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : मृगशिरा
योग: हर्षण
सूर्योदय: 05:54
सूर्यास्त : 18:56

15 अगस्त 2020 मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके फैसलों का समर्थन करेंगे। खाने पीने का असर सेहत पर दिख रहा है। माता-पिता की सलाह से महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में सकारात्मक गतिविधियां होंगी। छात्रों को धन की जरूरत होगी।
लव फोकस- लव पार्टनर आपकी हर बात मानने की दिशा में पहल करेंगे।

15 अगस्त 2020 वृष राशि
कारोबारियों का काम चल पड़ेगा। त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे काम आएंगे। परिवार आपका साथ देने के लिए तैयार होगा। कोई आपके साथ यात्रा करने के लिए राजी होगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में उलझे रहेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को जी तोड़ मेहनत करनी होगी। लव फोकस- विवाह के उचित प्रस्ताव मिलने के योग हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सफेद

15 अगस्त 2020 मिथुन राशि
अप्रत्याशित धन लाभ के योग बने रहेंगे। नई नौकरी में जल्दी ही अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। बुजुर्गों के प्रति कर्तव्यों का निर्वाह करें। परिजनों के साथ समय बिताना सुखमय रहेगा। मरम्मत का काम शुरु हो सकता है। छात्र आत्म विश्वास का दामन नहीं छोड़ें। लव फोकस- कोई आपके प्यार जताने के तरीके से खफा हो सकता है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग -क्रीम

15 अगस्त 2020 कर्क राशि
निकट भविष्य में भारी खर्चे होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में निपुणता आपको तरक्की करने में मदद करेगी। सेहत के प्रति सजग रहेंगे और इससे लाभ होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। यात्रा के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी बनने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों व व्यवसाइयों को परिस्थतियों का आंकलन करना होगा। लव फोकस- किसी का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ खास करना होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – आसमानी नीला

15 अगस्त 2020 सिंह राशि
किसी खास प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका अहम रहेगी। फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे। पारिवारिक ज़िम्मेदारियां पूरी करने का समय है। यात्रा के दौरान देरी के योग बने रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। लव फोकस- अपने रख रखाव पर ध्यान देने की जरूरत है, आकर्षक बनें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम

15 अगस्त 2020 कन्या राशि
कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों का आंकलन करें। जानबूझ कर जोखिम मोल लेना समझदारी नहीं। सेहत संबंधी मामले में जानकार से सलाह लेना काम आएगा। घर के कामों को प्राथमिकता तय करते हुए निबटाएं। यात्रा यादगार रहेगी, अपनों के साथ सुखदपल बिताएंगे। घर की साज सज्जा में बदलाव संभव है। लव फोकस- प्रेमीजन के साथ विवाद संभव है, संभलें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – रोजी ब्राउन

15 अगस्त 2020 तुला राशि
दूसरों पर अपना धन लुटाने से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में कोई आपको अपनी रणनीति का निशाना बना सकता है। परिजनों के साथ सुखद समय बीतना मुमकिन है। नियमित कसरत से होने वाले लाभ सेहत पर दिख रहे हैं। प्रॉपर्टी डील हासिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। छात्रों को अपने फोकस की दिशा में सुधार करना चाहिए। लव फोकस- प्रेमीजन को दिया तोहफा उनके दिल को पिघला देगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – फॉरेस्ट ग्रीन

15 अगस्त 2020 वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जगह बनानी होगी। अच्छा फिगर पाने के लिए प्रेरित व उत्साहित रहेंगे। काम की व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। किसी रोमांचक जगह की यात्रा की योजना बनना संभव है। प्रॉपर्टी संबंधित काम सफलतापूर्वक निबटेगा। पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। लव फोकस- लव पार्टनर के इशारों को समझने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – हल्का नीला

15 अगस्त 2020 धनु राशि
आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। व्यवसायिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। काम योजना के अनुसार होना संभव है। एक्टिव लाइफ स्टाइल के कारण सेहतमंद जीवन का मजा लेंगे। परिवारिक समारोह में भाग लेना मुश्किल होगा। प्रीमियम जगह पर रहने का मौका मिल सकता है। करियर की दिशा चुनने को लेकर मन में दुविधा हो सकती है। लव फोकस- लव लाइफ में आपके प्रयास अनुकूल नतीजे देते नहीं दिख रहे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग -क्रिमसन

15 अगस्त 2020 मकर राशि
कार्यक्षेत्र में नए काम की शुरुआत होना संभव है। खेल कूद में दिलचस्पी लेंगे। घर में किसी खास बात के लिए जश्न मनाया जा सकता है। मनपसंद प्रॉपर्टी खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। छात्रों को अपनी कमर कसने की जरूरत है। आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। लव फोकस- प्रेमीजन आपको सरप्राइज दे सकते हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सी ग्रीन

15 अगस्त 2020 कुंभ राशि
फिज़ूलखर्ची को काबू करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। आबो हवा का बदलाव सेहत के लिए हितकारी रहेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा करना संभव होगा। घर में सामान को व्यवस्थित करने की जरूरत है। छात्रों का मन भटकता दिख रहा है। दिलचस्प पास्ट टाइम में पूरा दिन व्यतीत करेंगे। लव फोकस- रोमांस में रोमांच लाने की जरूरत है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गहरा नीला

15 अगस्त 2020 मीन राशि
खाने पीने में परहेज बरतें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी गलतफहमी दूर होगी। परिजनों की सलाह सुन लें व मान लें, लाभ होगा। किसी सामाजिक काम हेतु यात्रा संभव है। मकान किराए पर चढ़ा कमाई का जरिए शुरु हो सकता है। छात्रों को मुश्किल समय में आशा की किरण दिखेगी। लव फोकस- प्यार की बात बनना अभी मुश्किल ही लग रहा है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – बैंगनी