FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

अगस्त में 63 हजार तक पहुंच सकती है कोरोना मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

अमित दुबे – रायपुर | रायपुर प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगस्त तक कोरोना की संख्या 63000 हो सकती है. कहा- वहीं हम अपनी जागरूकता और तैयारियों के माध्यम से इस संख्या को 23 हज़ार के पार न जाने देने का पूरा प्रयास करेंगे। बता दें कि देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिन 1007 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इसी के साथ देश में अबतक 48 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत के मामले में भारत अब अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है. अमेरिका में अबत एक लाख 70 हजार 415 और ब्राजील में एक लाख पांच हजार 564 लोगों की मौत हो चुकी है

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube