FEATUREDGeneralNewsजुर्मस्वास्थ्य

अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार दर्दनाक हादसे का हुआ शिकार….5 की मौत, 12 घायल….23 साल बाद अस्थि लेकर गया था परिवार

जयपुर     – एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था। तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकरायी, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। मृतक में 2 महिलाएं और 3 पुरूष है। हादसे के वक्त गाड़ी में 12 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार चौमूं के परिवार की क्रूजर गाड़ी सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। पिता की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने के बेटे अपनी मां और बहन के साथ गाड़ी लेकर गए थे।

जानकारी के अनुसार सामोद के वार्ड नंबर 11 निवासी गोरधन लाल रेगर की 1999 में मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उस समय परिवार के लोग अस्थि विसर्जन नहीं कर पाए थे। अब 15 मई को परिवार के लोग अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार गए थे। क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 15 लोग थे। वापस लौटते वक्त मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शाहजहांपुर बॉर्डर से 8 किलोमीटर पहले बावल थाना क्षेत्र में इनकी गाड़ी सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में मोहरी देवी(76) पत्नी गोरधन पिंगोलिया, मालूराम(53) पुत्र गोरधन पिंगोलिया, महेंद्र(39) पुत्र गोरधन पिंगोलिया, आशीष(15) पुत्र मालू राम और सुगना(47) पत्नी बनवारी लाल रेगर निवासी ढोढसर शामिल है। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार कैलाश, बीना देवी, गीता देवी, मंगली देवी, बनवारी लाल, संतोष कुमारी, अंकित, राजा, वीरेंद्र, उर्मिला, डुग्गु और गुड़िया घायल हो गए।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube