FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थ्य

बावन पत्तों के शौक़ीनों ने सोशियल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां..

रायपुर | देश में प्रदेश में लॉकडॉउन है लेकिन राज्य का एक इलाक़ा ऐसा भी है जहां इस लॉकडॉउन और इसकी कड़ाई का कोई असर बावन पत्ते के शौक़ीनों पर नहीं है। जिस ईलाके की बात हो रही है वहाँ को लेकर यह खबर है कि वह अंतर्राज्यीय जुआ का फड़ लगता है। यह इलाक़ा है मुंगेली के बिजातराई और माराडबरी का।

बताया गया है कि शाम के धुँधलके में यह संख्या बहुत बढ़ जाती है,और ना केवल पड़ोसी ज़िले के लोग इसमें शामिल होते हैं बल्कि कई बार यहाँ पड़ोसी राज्य से भी बावन परी के शौक़ीन आ जाते हैं।

इस मामले से गाँव हलाकान परेशान है। सरपंच ने पत्र लिख कर पूरे मामले का ब्यौरा सीईओ जनपद मुंगेली को सौंपा है। उस पत्र में ब्यौरा बताते हुए गुहार लगाई गई है

“टीआई को कई बार फ़ोन कर चुके पर कुछ नहीं होता है.. रोज़ शाम पाँच से आठ बजे तक खार में कई लोग आते हैं और जुआ खेलते हैं.. बंद करा दीजिए साहब”

चित्र 01

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube