FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

राजधानी मे नगर निगम द्वारा दिखाई गई सख़्ती, मास्क ना पहनने पर काटा चालान

दीपक पाण्डेय -रायपुर | राजधानी में कोरोना दिनों-दिन अपना पैर फैलते जा रहा है। जहां लॉकडाउन के दौरान 20-30 का अकड़ा पुरे प्रदेश में था, वही आज लॉकडाउन के बाद आंकड़ा 8 हजार पर हो गया है। ये कहीं ना कहीं लोगों की सरकार द्वारा दिए गए नियमों का पालन नहीं करने से हो रहा है। त्यौहार में कलेक्टर द्वारा दी गई छूट का लोगों ने मज़ाक बना दिया है। बाजार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते और बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। ऐसे में आज राजधानी के जोन क्रमांक -8 में महुआ बाजार के पास नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की और मास्क नहीं पहनने पर चालान भी काटा गया है।

इसका संचालन सीता सोना, मलामूर्ति, इंदु जगत, सरिता परगनिहा, दिनेश भारती और युवा नेता इ.आर चंद्रकांत द्वारा किया गया था।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube