FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

गृहमंत्री की बैठक को लिया आड़े हाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव

रायपुर  –  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि छत्‍तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। उन्होंने गृहमंत्री की बैठक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। जिस तरह की घटनाएं लगातार घट रही हैं, यह बड़ी चिंता में डालती हैं।

राजधानी के महामाया मंदिर में देवी दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में राम-कृष्‍ण को लेकर चल रही राजनीति पर कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण सबके हैं। सिर्फ कांग्रेस के नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का अतीत रहा है कि पहले मंदिर निर्माण को रोकने का प्रयास किया। फिर भगवान राम को काल्पनिक बताया। उन्होंने 22 अगस्त से कर्मचारियों के प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन और प्रदेश में युवाओं के बेरोजगार होने के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube