FEATUREDLatestNewsमनोरंजन

आज से शुरू हो रहा,खतरनाक स्टंट्स-एडवेंचर से भरपूर शो, कब और कहां देख पाएंगे………..

मुंबई I टीवी का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ. आज से खतरों के खिलाड़ी 11 शुरू हो रहा है| इस बार दर्शक कंटेस्टेंट को एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए देख पाएंगे| चलिए बताते है आपको आप शो को कहां देख सकते है|

आज शनिवार से टीवी पर शुरू हो रहा है दर्शक इसे कलर्स पर देख सकते है. रात 9:30 पर लोग हर सप्ताह शनिवार औऱ रविवार को इसे देख पाएंगे| टीवी के अलावा ये वूट पर भी आएगा| बता दें कि कलर्स शो शुरू होने से पहले केकेके 11 के कई प्रोमोज लॉन्च कर चुका है|

खतरों के खिलाड़ी 11 में 13 कंटेस्टेंट नजर आएंगे, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चहल जैसे स्टार अपना दमखम दिखाएंगे|

स्‍टंट बेस्‍ड शो ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ की शूटिंग इस बार केपटाउन में हुई थी| शूटिंग खत्म होने के बाद रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ’42 दिनों की लंबी, पागलपन से भरी और एक्शन से भरपूर राइड का अंत हो गया! हालांकि यह सीजन कुछ ज्यादा ही खास था|

कुछ समय पहले स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक फोटोग्राफर ने राखी से कहा कि खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स केपटाउन से वापस भारत आ गए हैं| तो उन्होंने कहा, सभी का स्वागत है| राहुल वैद्य वेल्कम, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी जीत गया ना| ड्रामा क्वीन ने बातों ही बातों में इस सीजन के विनर का नाम बता दिया था|

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *