FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

राजधानी के आजाद चौक थाना अंतर्गत लावारिस हालत में खड़ी बोलेरो से 110 किलो गांजा जप्त

शुभम शर्मा – रायपुर | राजधानी के थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील के पास लावारिस हालत में खड़ी बोलेरो से 05 प्लास्टिक की बोरी से लगभग 6,60,000/- रूपये मूल्य का 110 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वहां चेकिंग के दौरान पुलिस की नाकेबंदी को देख कर चालक गांजा सहित वाहन को छोड़ कर भाग गया होगा। जिसकी पतासाजी की जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 180/20 धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । थाना आजाद चैक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चैक क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील पास एक बोलेरा वाहन क्रमांक सी जी/04/ए के/9332 पिछले 01 दिन से लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना पर थाना प्रभारी आजाद चैक द्वारा अपने टीम के साथ रवाना होकर उक्त बोलेरो वाहन को चेक किया गया।टीम द्वारा वाहन के पंजीयन नंबर एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube