FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

शुभम शर्मा । अभी-अभी अम्बिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर के बाबूपारा स्थित एक खंडहर में कांग्रेस नेता प्रशांत सिंह के बेटे ने खुद को गोली मार ली है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ॉरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुँच चुकी है.

मामला अम्बिकापुर के कोतवाली थाना का है. फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.

कांग्रेसी नेता प्रशांत सिंह के पुत्र अजुनेन्द्र सिंह द्वारा खुद को गोली मारने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube