FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

संघ प्रमुख भागवत केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ करेंगे मंथन, 10 सितंबर से होगी समन्वय समिति की बैठक, छत्तीसगढ़

रायपुर –   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के  संघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार शाम को मुंबई-हावड़ा मेल से नागपुर से रायपुर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर संघ प्रमुख भागवत का प्रांत संघचालक डा. पुर्णेंदू सक्सेना, प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार ने स्वागत किया। इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के सामने मानस भवन के लिए रवाना हो गए। संघ प्रमुख छह दिन रायपुर में प्रवास करेंगे। इस दौरान सात से नौ सितंबर तक भागवत केंद्रीय टोली के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। बैठक में संघ की पिछले वर्ष की गतिविधियों का वृत्त लिया जाएगा। साथ ही आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के साथ करीब 30 अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी यहां पहुंच गए हैं।

संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख कनीराम ने बताया कि संघ प्रमुख छह दिन अलग-अलग विषयों पर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। प्रथम तीन दिन संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद 10-12 सितंबर तक आखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल होंगे। अखिल भारतीय स्तर की व्यापक समन्वय बैठक प्रतिवर्ष एक बार आयोजित होती है। बैठक में डा. भागवत, दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।

कई संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
आखिल भारतीय समन्वय बैठक में भारतीय मजदूर संघ के हिरण्यमय पंड्या, बी सुरेंद्रन, विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार, मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान, निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी, विद्याभारती के रामकृष्ण राव, जीएम काशीपती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांताक्का, अन्न्दानम सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम के रामचन्द्र खराडी, अतुल जोग सहित कई संगठनों के प्रातिनिधि के रूप में कुछ पदाधिकारी इसमें सहभागी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube