GadgetsNewsटेक्नोलॉजीमनोरंजन

64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ Samsung का नया 5G फोन लॉन्च, यह कीमत-फीचर्स

Samsung Galaxy A52s 5G को लॉन्च कर दिया गया है| Galaxy A52 के अगले वर्जन के तौर पर Samsung Galaxy A52s को उतारा गया है| Galaxy A52s 5G के स्पेसिफिकेशन्स में पिछले वर्जन के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं जबकि डिजाइन दोनों ही फोन का काफी मिलता-जुलता है|

  • Samsung Galaxy A52s को लॉन्च कर दिया गया है
  • इसे तीन कलर ऑप्शन्स ऑसम व्हाइट, ऑसम वायलेट और ऑसम मिंट में पेश किया गया है
  • इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है

Samsung Galaxy A52s 5G को लॉन्च कर दिया गया है| Galaxy A52 के अगले वर्जन के तौर पर Samsung Galaxy A52s को उतारा गया है| Galaxy A52s 5G के स्पेसिफिकेशन्स में पिछले वर्जन के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं जबकि डिजाइन दोनों ही फोन का काफी मिलता-जुलता है|
Samsung Galaxy A52s 5G को United Kingdom में लॉन्च किया गया है| इसे तीन कलर ऑप्शन्स ऑसम व्हाइट, ऑसम वायलेट और ऑसम मिंट में पेश किया गया है| इसके लिए Samsung.com पर 24 अगस्त से प्री-ऑर्डर शुरू होगा जबकि शिपिंग 3 सिंतबर से शुरू होगी|

Samsung Galaxy A52s 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy A52s 5G में 6.5-इंच FHD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले 120hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है| फ्रंट के डॉट ड्रॉप में 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है| इसके रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है| इसका प्राइमरी कैमरा 64-मेगापिक्सल का है|
इसमें Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है| इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है| फोन के मेमोरी को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है| Samsung Galaxy A52s में 4500mAh की बैटरी 25W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है| फोन में IP67 सर्टिफिकेशन, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट, USB Type-C पोर्ट और सैमसंग पे दिया गया है|

Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत 

Samsung Galaxy A52s 5G को फिलहाल सिर्फ UK में लॉन्च किया गया है|  ये केवल एक ही वेरिएंट में आता है| इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है| इसकी कीमत £410 (लगभग 41,000 रुपये) रखी गई है| ये भारत में ये भारत में कब लॉन्च होगा साफ नहीं है| लेकिन माना जा रहा है इसे जल्द भारत में भी उतारा जाएगा|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube