FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

महेश भट्ट संग रिया की व्हाट्सअप चैट आई सामने, सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई को मिल गई है जिसके लिए एक टीम मुंबई भी पहुंच चुकी है। ऐसे में एक्टर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड फिल्म मेकर महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रिया ने जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ा था, यानि 8 जून को हुई महेश भट्ट संग व्हाट्सअप चैट सामने आई है। बता दें कि एक्टर की मौत के बाद दोनों का नाम काफी सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।रिया और महेश भट्ट के बीच 8 जून को हुई इस बातचीत के सामने आने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने खुद ही सुशांत सिंह राजपूत से रिश्ता तोड़ा था। दरअसल, एक्टर की मौत के बाद से ही कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुद ही रिया चक्रवर्ती से रिश्ता तोड़ा था, लेकिन अब महेश भट्ट संग हुई रिया चक्रवर्ती की बातचीत सामने आने के बाद मामला कुछ और ही दिखाई दे रहा है। इस चैट से पता चलता है कि एक्ट्रेस ने खुद ही सुशांत का घर छोड़ा था और वह इस रिश्ते में खुश भी नहीं थीं।चलिए अब आपको बताते हैं कि रिया और महेश भट्ट के बीच क्या बातचीत हुई। रिया, महेश भट्ट को मैसेज में लिखती हैं, ”आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ। आपके साथ हुई आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दीं। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।’ यहां ”आयशा” महेश भट्ट द्वारा निर्देशित ‘जलेबी’ में निभाए रिया चक्रवर्ती के कैरेक्टर का नाम है।रिया चक्रवर्ती के मैसेज के जवाब में महेश भट्ट लिखते है, ”अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना, वह काफी खुश होंगे।” रिया महेश भट्ट को धन्यवाद देते हुए लिखती हैं, ”आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं। कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा इतने प्यारे और स्पेशल होने के लिए मेरे पिता ने आपको शुक्रिया कहा है।”

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube