FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में एक बार फिर आये रिकॉर्ड तोड़ मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 7.94 लाख पार

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। भारत में एक बार फिर कोविड-19 के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोविड 19 इंडिया डॉट ओआरजी के मुताबिक, भारत में आज कोरोना वायरस के 25 हजार 559 ममले सामने आये हैं।

इसी के साथ भारत में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,94,855 हो गयी है। इनमें 2,77,171 मरीज एक्टिव हैं। जबकि एक दिन में भारत में 19,509 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,95,960 हो गयी है। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 491 लोगों की मौत हुई है। इसी के देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 21,623 हो गई है।

महाराष्ट्र में दूसरे दिन भी में 6000 से ज्यादा मामले सामने आए

बता दें कि महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 6 हजार 875 मामले सामने आए हैं। जबकि, बुधवार को महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। आज महाराष्ट्र में 6,875 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2,30,599 हो गई है। वहीं तमिलनाडु में 4231, दिल्ली में 2033, गुजरात में 783, तेलंगाना में 2324, उत्तर प्रदेश में 1188, आंध्र प्रदेश में 1062, पश्चिमी बंगाल में 1088 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में हर रोज बीतें कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 8 जुलाई को भी भारत में 23 हजार से अधिक मामले सामने आए थे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube