FEATUREDLatestNewsराष्ट्रीय

देश में फिर टूटा रिकॉर्ड, आज मिले 48 हजार से ज्यादा नए मामले

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत ही तेजी बढ़ रही है। आज देश में कोरोना वायरस ने हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि एक दिन में 755 लोगों की मौत हुई है। वहीं 33,326 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं।

आज भारत में कोरोना वायरस के 48,446 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 12,88,130 हो गयी है। इनमें 4,39,475 एक्टिव मामले हैं। जबकि, एक दिन में 33,326 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8,17,593 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 30,645 हो गई है।

महाराष्ट्र में एक दिन में आये 9 हजार से ज्यादा मामले-

बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कल से कुछ कम मामले दर्ज किए गए है। आज राज्य में कोरोना वायरस के 9 हजार 895 मामले सामने आए हैं। जबकि बीते कल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10 हजार 576 मामले सामने आए थे। 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3, 47, 502 हो गई है। जिनमें 1,40,093 मामले एक्टिव हैं।

जबकि, 1,94,253 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 12,854 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 6,472, दिल्ली में 1041, गुजरात में 1078, तेलंगाना में 1567, उत्तर प्रदेश में 2516, आंध्र प्रदेश में 7998, पश्चिमी बंगाल में 2436 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में बीते दो दिन से कोरोना वायरस के 45 हजार के आसपास मामले सामने आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube