FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

तीन साल तक बदनाम करने की धमकी देकर करता रहा शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, शिकायत पर सहयोगी शिक्षक गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर में एक शिक्षक को सहकर्मी महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शिक्षक नवनीत प्रणय बारीक डरा धमकाकर 2018 से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। बदनाम कर देने की धमकी भी देता था। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत मंदिर हसौद थाने की गई।

मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला के साथ आरोपी वर्ष 2018 से शारिरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता ने रविवार को थाने आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर रेप का केस दर्ज कर संतोषी नगर निवासी आरोपी नवनीत प्रणय बारीक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता एक ही स्कूल में शिक्षक है। यही से आरोपी की जान पहचान महिला से हुई थी

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube