FEATUREDLatestTOP STORIESरायपुर

रायपुर: देर रात चाकूबाजी में युवक की मौत…

रायपुर।  राजधानी में लगता है अपराधियों में पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है। फिर एक बार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम देवा नायडू था, जो रामनगर इलाके का रहने वाला था।

read more:प्राथमिक स्कूल और मीडिल स्कूल के बच्चों को सरकार देगी नगद पैसे…

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात गंज क्षेत्र के राजपुताना होटल के पास कुछ युवक आये और वहां खड़े देवा नायडू के साथ विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से देवा नायडू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित को अस्पताल लेजाया जा रहा था, इस दौरान उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, आरोपी ऑटो से आये थे और हत्या की इस वारदात के बाद उसी ऑटो से फरार हो गए है।
वहीं खम्हारडीह इलाके के शक्ति नगर में एक बदमाश नेे दो युवकों को मारा विवाद के दौरान चाकू मार दिया है। दोनो युवकों को मारने के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल गए।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube