FEATUREDLatestNewsजुर्मराष्ट्रीय

कुख्यात गैंग्स्टर विकास दुबे का चचेरा भाई एनकाउंटर में मारा गया

नईदिल्ली। मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है। हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है। खबर आई है कि आरोपी विकास दुबे दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में था. पुलिस के छापे से पहले फरीदाबाद में एक होटल से विकास दुबे कल शाम फरार हो गया. दावा है कि होटल की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स विकास दुबे है। वो बड़खल मोड के एक ओयो होटल के बाहर दिखा था। विकास दुबे और उसके दो साथियों ने फरीदाबाद में होटल बुक करने की कोशिश की. लेकिन जब होटल के स्टाफ ने आईडी कार्ड मांगा, तो ये लोग यहां से चले गए।


बताया जा रहा है कि विकास दुबे के पास इस वक्त अपनी गाड़ी नहीं है. वो ऑटो या रिक्शा से एक जगह से दूसरे जगह जा सकता है। या किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी से भी सफर कर सकता है। दूसरी बात ये भी सामने आई है कि विकास के पैर में चोट लगी है इसलिए वो लड़खड़ाकर चल रहा है।

यूपी पुलिस को कानपुर कांड में आज दूसरी सफलता मिली है। पुलिस ने कानपुर के चौबेपुर में मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे के साथी श्यामू बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। विकास दुबे के फरार होने के बाद यह पांचवीं मुठभेड़ है। श्यामू पर पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था।

हमीरपुर में विकास का साथी मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विकास दुबे के करीबी अमर दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया। विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर एक मुठभेड़ में मारा गया है। जिले की पुलिस ने तड़के करीब चार बजे मार अमर को ढेर किया। मुठभेड़ में मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो विकास के पर्सनल बॉडी गार्ड का भी काम करता था। वो हमेशा असलहे से लैस रहता था। पुलिस को अमर के विकास दुबे के साथ ही भागने की जानकारी तब हुई जब पुलिस को उसकी फोर्ड कार औरैया-दिबियापुर हाइवे पर मिली थी। कार के अंदर मिले दस्तावेजों से अमर के लखनऊ स्थित घर का पता चला था।

एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की इसी 29 जून को शादी हुई थी. अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है। अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था. अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube