FEATUREDLatestNewsरायपुर

राजधानी में लगा नाईट कर्फ्यू! प्रशासन ने रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू में सख्ती लाने दिए निर्देश

रायपुर। शाम 7 बजे तक दुकानों को बंद करने के फैसले के बाद अब नाईट कर्फ्यू को भी सख्ती से लागू किया जायेगा। रायपुर प्रशासन ने रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू में सख्ती के निर्देश दिये हैं। हालांकि ये पहले से ही नियम है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसमें ढिलाई दी जा रही थी, लेकिन अब फिर से प्रशासन इस पर सख्ती कर रहा है। प्रशासन ने अब होम डिलीवरी पर भी रात 9 बजे के बाद रोक लगा दी है।

इस दौरान आमलोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी होगी, होटल, रेस्ट्रां और ढाबों को भी रात 9 बजे के संचालित नहीं होने दिया जायेगा। जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि रात 9 बजे से बाद होम डिलीवरी पर भी रोक रहेगी, वहीं सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ रात 9 बजे के पुलिस सीधे अब कार्रवाई करेगी।

इससे पहले जिला प्रशासन और व्यापारी संघों की बैठक के बाद शाम 7 बजे तक दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया था। आज से उस पर इम्प्लीमेंट भी शुरू हो गया है। पुलिस की गाड़ियां शाम 7 तक दुकानों को बंद कराने के लिए घूमती दिखी ।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube