FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हो रही है मुढभेड़

राजनांदगांव | नक्सलियों के इकट्‌ठा होने के इनपुट पर सुरक्षाबल जंगलों की तरफ गए। यहां नक्सलियों ने गोली चला दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। घटना जिले औधी थाना इलाके के बोगाटोला गांव के जंगल की है। शनिवार की सुबह जवान जंगलाें की तरफ गए थे। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई। अब भी रुक-रुक कर नक्सली गोलियां चला रहे हैं।

जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि ग्राम बोगाटोला-निडेली-दोडके के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी सूचना पर जिला बल, डीआरजी मदनवाड़ा और आईटीबीपी को रवाना किया गया था। दोपहर करीब 1 बजे फायरिंग शुरू हो गई। जवानों के लौटने के बाद इस घटना के अन्य अपडेट मिल पाएंगे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube