FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

मोटरसाइकिल ना दिलाने पर नाबालिग युवक चढ़ा हाई टेंशन खम्बे पर, हाथ तार के संपर्क में आते ही हुआ तेज धमाका

शुभम शर्मा – रायपुर | राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में एक नाबालिग हाइटेंशन तार के पोल पर चढ़ गया। भारत माता चौक के करीब स्थित इस पोल पर चढ़कर युवक चींखने-चिल्लाने लगा। किसी ने इस बीच पुलिस को खबर दे दी। डायल 112 के वाहन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक से नीचे आने की अपील करते रहे। करीब 15 से 20 मिनट तक यही होता रहा। युवक का हाथ तार के संपर्क में आया, जिससे तेज धमाका हुआ और युवक नीचे गिर पड़ा। पास ही खड़े पुलिस जवान भागकर युवक के करीब गए। उसके कपड़े और त्वचा जल चुके थे। शरीर से धुआं निकल रहा था। पुलिस जवानों की टीम उसे लेकर कोटा के एक प्राइवेट अस्पताल गई। युवक की स्थिति फिलहाल बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नाबालिक के साथ परिवार के लोगों की मोटर सायकिल दिलवाने की जिद के चलते बहस हो गई थी। इसके बाद घर के पास ही बने पोल पर चढ़ गया। पुलिस इस घटना के संबंध में और पूछताछ परिजनों से कर रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube