FEATUREDLatestछत्तीसगढ़जुर्म

विवाहित महिला ने प्रेम सम्बन्ध के चलते की आत्मदाह…

मुंगेली। वारदात के 7 महीने बाद मृतिका के दोनों प्रेमी पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मुंगेली में 25 जनवरी 2021 को एक महिला ने खुद को आग लगा ली थी, 5 महीने चले इलाज के बाद महिला की 25 मई को मौत हो गयी। ये महिला अपने अपने दोनों प्रेमी के लड़ाई झगड़े और विवाद से परेशान थी, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।

मामला मुंगेली जिले के सेमरिया गांव का है, ललिता की शादी कोटा निवासी नारायण दुबे के साथ हुआ था, लेकिन मृतिका का मायके लोरमी में होने के कारण उनका यहां आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसका प्रेम संबंध राजेश जायसवाल से हो गया। जिसके बाद उसने अपने पति को छोड़कर लोरमी के एक किराए के मकान में रहने लगी। इसी बीच उनका प्रेम संबंध राजेश के दोस्त सान्ता बिंझवार से हो गया। सांता पुलिस अफसर का बेटा था।  जिसके बाद उक्त मृतिका ने दोनों के साथ एक ही वक्त पर अफेयर शुरू कर दिया।

READ MORE:सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत…सात गंभीर रूप से घायल

एक दिन दोनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो मामला बिगड़ गया। घटना के दिन जहां मृतिका सेमरिया में एक किराये के मकान में रह रही थी वहां सान्ता आया, वहां राजेश को भी बुलाया।  इस दौरान सान्ता ने राजेश को धमकाया कि वो उसकी प्रेमिका के साथ बंद करे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। फोन पर बात बंद करने के लिए भी पुलिस अफसर से बेटे ने राजेश को धमकाया। विवाद के बाद राजेश वहां से चला, जिसके बाद सांता अपनी प्रेमिका से विवाद करने लगा। प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाकर लड़ाई-झगड़े के बाद सांता वहां से चला गया। जिसके बाद मृतिका ने घर का दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। लोरमी थाना से महज कुछ दूर सेमरिया गांव की इस महिला को मुंगेली के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका चार महीने बाद इलाज के दौरान बिलासपुर सिम्स अस्पताल में मौत हो गया था।

इधर विवाहित महिला की मौत के गंभीर मामले में थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में पदस्थ वर्डबॉय महेन्द्र कतिया के सूचना पर मृतिका ललिता दुबे के संबंध में मर्ग कायम किया गया था। उक्त मर्ग की जांच के दौरान आरोपी सान्ता बिंझवार एवं राजेश जायसवाल के विरुद्ध धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिन्हें विवेचना के बाद जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube