FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुरव्यापार

राखी और ईद में खुलेगा बाजार, अल्पसंख्यक आयोग के जानिसार अख्तर ने किया शहर विधायक शैलेश पाण्डेय का आभार

अमित दुबे – बिलासपुर | बिलासपुर के व्यापारी वर्ग जिसमे गोलबाजार, गांधी चौक एवं अन्य क्षेत्र के व्यापारी भाइयों की मांग पर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर जी से लॉकडाउन को राखी और ईद पर खोलने की अनुमति चाही। चूंकि हमारे शहर के व्यापारी बंधु राखी और ईद त्योहार के लिए अपनी पूंजी लगा चुके थे। कलेक्टर के साथ बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय भी उपस्तिथ में कलेक्टर साहब चर्चा किया गया जिसमें कोरोना का संक्रमण न बढ़े और शहर को कम से कम खतरा रहे इसके लिए 31 जुलाई शाम 4 बजे से 4 अगस्त तक लॉकडाउन में पूर्ण छूट रहेगी, जिससे बिलासपुर शहर के लोग अपना त्योहार मना सके। कलेक्टर साहब पुलिस अधीक्षक महोदय और आयुक्त महोदय को जनता की तरफ से बहुत बहुत आभार। बिलासपुर के नागरिकों से और व्यापारी बंधुओं से अपील है कि जब लॉक डाउन खुले तो भीड़ न लगाएं और सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करें।

जानिसार अख्तर ने विधायक शैलेश पाण्डेय का छूट प्रदान कराने के लिए आभार वयक्त किया है जिसमे व्यपारी संघ एवं भाई बहन के मिलन का पर्व रक्षाबंधन एवं बक़रीद पर छूट मिली है जिससे शाहरवशियों मे खुशी की लहर दौड़ रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube