Latestछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के सुरक्षा पर चूक; 10 मिनट खड़ी रही काफिला

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले को 10 मिनट का इंतजार, पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही

कवर्धा जिले के कुसुमघटा गांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले को 10 मिनट तक रुकना पड़ा। मुख्यमंत्री शादी समारोह से सरस्वती शिशु मंदिर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक कार खड़ी मिली, जिसके ड्राइवर के मौके से फरार होने के कारण रास्ता बाधित हो गया।

मुख्यमंत्री के साथ गाड़ी में डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने सीएम की गाड़ी को घेरकर सुरक्षा प्रदान की, लेकिन पुलिस प्रशासन रास्ता तुरंत साफ कराने में असमर्थ रहा।

क्या हुआ घटनास्थल पर?

•बीच रास्ते में खड़ी एक कार ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोक दिया।

•ड्राइवर मौके से गायब था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

•सीएम और डिप्टी सीएम को 10 मिनट तक रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ा।

•सुरक्षाबलों ने काफिले को घेरकर सुरक्षा का इंतजाम किया।

रूट बदला, वापस कवर्धा लौटे सीएम

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अपना रूट बदल दिया और वापस कवर्धा लौट गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुसुमघटा शादी समारोह में वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए भी सुरक्षा और ट्रैफिक क्लियरेंस में लापरवाही प्रशासन की बड़ी चूक मानी जा रही है।

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube