FEATUREDLatestNewsरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 16 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

करीब 160 साल पहले की एक महत्वपूर्ण घटना ने 16 जुलाई के दिन को भारत के इतिहास में एक खास जगह दिला दी। दरअसल 1856 को 16 जुलाई का दिन विधवाओं के लिए समाज में फिर से स्थापित होने का अवसर लेकर आया। इसी दिन भारत में विधवा विवाह को कानूनी मान्यता मिली। 

देश दुनिया के इतिहास में 16 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है-

1661: स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।

1856: हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।

1890: पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।

1905: बागेरहाट (अब बांग्लादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।

1909: में आजादी की लड़ाई लड़ने वाली अरुणा आसफ अली का जन्‍म हुआ था।

1925: इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।

1925: नैशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।

1935: में ओकलाहोम सिटी में पहला पार्किंग मीटर इंस्‍टॉल किया गया था।

1945: अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।

1951: नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1968: में भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्‍म हुआ था।

1969: इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप कैनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।

1990: यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993: में आज ही के दिन ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली थी।

1999: जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2003: पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।

2006: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।

2007: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

2013: स्‍कूल में खाना खाने से देश में 27 बच्‍चें की मौत हो गई थी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube