FEATUREDNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

छत्‍तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में अब भी पड़ा है धान जल्द उठाव के निर्देश , मंत्री भगत

रायपुर  –  खरीफ वर्ष 2021-22 में किसानों से खरीदे गए सात हजार टन धान अब भी खरीदी केंद्रों में पड़े हैं। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इसके शीघ्र उठाव के निर्देश दिए हैं। उपसमिति ने चालू खरीफ सीजन में किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

कस्टम मिलिंग और खाद की आपूर्ति की भी मंत्री ने की समीक्षा
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में गठित उपसमिति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। इसमें धान निराकरण एवं कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन, खाद आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे व सहकारिता मंत्री मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम मौजूद थे।
बैठक में जानकारी दी गई कि अब केवल शेष रहेगा, सात हजार टन धान का उठाव कार्य जारी है। पहुंचविहीन क्षेत्रों में खाद्यान्न् भंडारण और संग्रहण कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। अगले चार महीने के लिए उन क्षेत्रों के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
खरीदी केंद्रों में पड़े धान का जल्द हो उठाव: मंत्री भगत
खाद्य मंत्री भगत ने बताया कि बैठक में धान उठाव, धान उपार्जन, बारदाने व खाद की कमी व अन्य आवश्कताओं को लेकर चर्चा हुई। सरगुजा संभाग में खाद की मांग और आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसानों को होने वाली खाद की जरूरत को पूरा किया जा सके। धान जो खराब हो गए हैं, जिलेवार कलेक्टर की अध्यक्षता में इसका निराकरण किया गया। आगामी वर्ष के धान खरीदी और बारदाने की होने वाली कमी के आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस संबंध में आगामी 15 दिन के भीतर फिर बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube