FEATUREDLatestNewsजुर्म

प्रेमिका के लिए सपनों का आशियाना बनाने की चाह में, अपने ही माँ को उतारा मौत के घाट

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में एक दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है .जनकगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर में पैसों की खातिर एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। निर्दयी बेटे ने सोते समय अपनी मां का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है।

मामले में सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। दरअसल जांच में ये तथ्य सामने आया है कि आरोपी अपनी प्रेमिका के लिए सपनों का मकान बनाना चाहता था । इसके लिए वह लगातार परिवारवालों पर दवाब डाल रहा था।

मृतका के पास जमीन बेचने के बाद लाखों रु आए थे, आरोपी बेटे की इस रकम पर निगाह थी। ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर की इस वारदात के बाद इलाके में मातम पसरा है, स्थानीय लोग आरोपी को कलयुगी बेटा बता रहे हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube