FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESराजनीतिराष्ट्रीयरोचक तथ्य

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर 1200 गांवों में बाढ़ ,1400 लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे, अबतक बाढ़ से 11 लोगों की मौत

MP हुआ पानी-पानी: ग्वालियर-चंबल संभाग के 1225 गांवों में बाढ़ से हालात खराब, अबतक 12 लोगों की मौत 1400 लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग सहित अन्य कई क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है| प्रदेश के करीब 1225 गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है| जिसमें से शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं| इन जिलों से अबतक करीब 5 हजार 800 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है| वहीं बाढ़ के चलते शिवपुरी में 7, ग्वालियर में 4 और दतिया में 1 लोगों की मौत हो चुकी है|

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थिति को फोन पर चर्चा की है| साथ ही सीएम ने पीएम मोदी को बाढ़ की स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है| इसके अलावा सीएम शिवराज मौसम ठीक होने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं| हालांकि सीएम का दौरा पहले से तय था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण यात्रा रद्द करना पड़ा|

बता दें कि अभी वर्तमान स्थिति की जानकारी के मुताबिक 1400 लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं, लेकिन सुरक्षित हैं| एसडीआरएफ की 29 टीमें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य में जुटी हुई हैं| एनडीआरएफ की 3 टीमें ग्वालियर और दो टीम शिवपुरी में बचाव कार्य में जुटी हुई हैं| आर्मी के 4 कॉलम शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया और श्योपुर में बचाव कार्य में जुटे हुए हैं| एयर फोर्स के हेलीकॉप्टरों ने कुछ देर पहले बचाव कार्य शुरू कर दिया है|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube