FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedराष्ट्रीयरोचक तथ्य

व्यक्ति की हथेली में हो ये निशान तो मिलती है हर तरफ से कामयाबी,

हमारी हथेली में कई सारी ऐसी रेखाएं और निशान होते हैं जिनके आधार पर हम हमारे जीवन की बहुत सी महत्वपूर्ण बातों का पता लगा सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन्हीं रेखा और चिन्हों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, शिक्षा, करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में बताया जा सकता है। इसके अलावा व्यक्ति के हाथ में कुछ खास रेखाएं और निशान होते हैं जो उनके सौभाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे खास और दुर्लभ चिन्ह होते हैं जो बहुत ही कम लोगों के हाथ में पाए जाते हैं। बताया जाता है कि जिन लोगों के हाथ में ये निशान होते हैं वे लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। आइए जानते हैं कि वो निशान कौन से हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में दो रेखाओं के बीच और स्पष्ट क्रॉस का निशान मौजूद होता है वे लोग समाज में एक प्रभावशाली और नामी शख्सियत के रूप में कामयाबी हासिल करते हैं। यह एक ऐसा दुर्लभ निशान होता है जो बहुत ही कम लोगों के हाथ में पाया जाता है।

ऐसे लोग बड़ी ही तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। इन लोगों की याददाश्त कमाल की होती है। इन लोगों में किसी चीज को जानने और सीखने की अच्छी क्षमता होती है।

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की एक हाथ की हथेली पर क्रॉस का निशान होता है वे अपने करियर में मनचाही सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में क्रॉस का निशान होता है वे लोग समाज में अपनी अलग ही छवि बनाने में कामयाब होते हैं। मरने के बाद भी इन लोगों को याद किया जाता है।

जिन लोगों के हाथ में क्रॉस का निशान होता है वे दूसरों का झूठ आसानी से पकड़ लेते हैं। वहीं यदि कोई व्यक्ति इन्हें धोखा देता है तो ये उसे माफ जरूर कर देते हैं लेकिन उस बात को कभी नहीं भूलते हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube