FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

पति ने किया हमला तो पत्नी ने बचाव में कर दी हत्या;

जांजगीर-चांपा  –  शराब के नशे में धुत पति ने सोमवार की रात को पत्नी को मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ाया। इस दौरान पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं पति के हमले में पत्नी भी घायल हुई है। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां देर रात पति ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र के घठोली चौक निवासी विजय सूर्यवंशी (33) सोमवार की सुबह शराब पीकर घर पहुंचा और उत्पात मचाने लगा। हंगामा होता देख किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शाम को फिर विजय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने पत्नी फोटो बाई से विवाद और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विजय चाकू लेकर पत्नी पर हमला करने दौड़ा। इस पर पत्नी फोटो बाई ने भी धारदार हथियार उठा लिया और विजय पर हमला कर दिया। इस हमले में विजय और फोटो बाई दोनों घायल हो गए। विजय को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख फोटो बाई ने डायल-112 पर काल किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और विजय और फोटो बाई को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान विजय ने देर रात दम तोड़ दिया। पत्नी फोटो बाई का भी गंभीर चोट होने के चलते अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस फोटो बाई से पूछताछ कर रही है। दोनों के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार विजय शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब पीकर आता और पत्नी-बच्चों से विवाद कर मारपीट किया करता था। बहरहाल पुलिस ने पत्नी के खिलापु अपराध दर्ज कर लिया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube