FEATUREDछत्तीसगढ़रायपुर

ध्वज वंदन के साथ युवाओं का गुरु पूर्णिमा महोत्सव हुआ सम्पन्न

बिलासपुर| देश भर में आज गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया, इसी कड़ी में युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, उन्होंने भी अपने अपने स्तर पर गुरु पूर्णिमा को कार्यक्रम आयोजित किये।।

इस अवसर पर युवाओं द्वारा सिरगिट्टी परिक्षेत्र में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित किया गया था, जो सुबह 8 बजे से मुक्तिधाम के सामने स्थित वी.एम. अकेडमी स्कूल पर सम्पन्न हुआ। युवाओं द्वारा भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए उनकी पूजा की गई साथ मे भारत माता जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित किया गया। फिर भगवा ध्वज एवं भारत माता पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रसाद स्वरूप नारियल एवं मिठाई वितरण किया गया।।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके बढ़ते योगदान को देखते हुए मुख्य अतिथि के रूप में वी.एम. अकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक आदरणीय श्री अर्पित मिश्रा जी का सम्मान किया गया उन्होंने अपने सम्बोधन में युवाओं को राष्ट्रभक्ति हेतु प्रेरित किया।।
उपरोक्त समस्त कार्यक्रम प्रभात यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें राकेश साहू, शिवम अवस्थी, ओमप्रकाश मानिकपुरी, नवीन अवस्थी, आकाश यादव, राहुल यादव, दीपक यादव, सौरभ साहू, एवं अन्य मित्रगण उपस्थित रहे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube