FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedजुर्म

क्लीनिक में छात्रा से दुष्कर्म….

जबलपुर – खमरिया थाना क्षेत्र निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा को कांचघर घमापुर निवासी अमन झा अपने चाचा के क्लीनिक में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद करीब तीन साल तक वह शादी का झांसा देते हुए छात्रा का दैहिक शोषण करता रहा। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

खमरिया पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी छात्रा वर्ष 2020 में कक्षा 11वीं पढ़ती थी। तब उसकी अमन झा से दोस्ती थी। 17 जून 2020 में वह अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। दोपहर में करीब तीन बजे अमन झा उसे अपने साथ घुमाने के बहाने कंचनपुर अधारताल में अपने चाचा के सांई कृपा क्लीनिक (डे केयर सेंटर क्लीनिक) ले गया। क्लीनिक बंद था, अमन ने चाबी से दरवाजा खोला और अंदर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद अब तक करीब तीन साल से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है और अब शादी करने से इंकार करते हुए धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube