छत्तीसगढ़

किसान ने एडवांस लेकर किसी और को बेच दी जमीन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भिलाई। जेवरा चौकी में जमीन के लिए एडवांस लेकर किसी दूसरे को बेचने की शिकायत की गई है। 23 लाख की जमीन के लिए 10 लाख 50 हजार रुपए एडवांस लेने के बावजूद किसी और को जमीन बेचने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया है।

खसरा नबर 144/6 ग्राम कसारीडीह निवासी ईश्वर निषाद की जमीन की है। 15 मार्च 2021 को सिंधिया नगर निवासी अशोक सिंह से ईश्वर ने अपनी 0.370 हेक्टेयर जमीन का 23 लाख रुपए में सौदा किया। दोनों के बीच गवाहों के समक्ष एग्रीमेंट हुआ। अशोक सिंह ने 4 लाख रुपए चेक और 50 हजार रुपए नकद एडवांस दिया। रजिस्ट्री के लिए ईश्वर ने कहा कि भाई के साथ जमीन का केस चल रहा है। जैसे ही केस खतम होगा। उसकी रजिस्ट्री कर देंगे। वर्ष 2021 से 2023 के बीच ईश्वर ने किस्तों में बैंक एकाउंट और चेक के माध्यम से 5 लाख 50 हजार रुपए और लिया।

अशोक ने बताया कि ईश्वर से लगातार जमीन की रजिस्ट्री कराने बोला जा रहा था। ईश्वर पर भरोसा कर समय देता रहा। जब उसे नोटिस भेजा गया तो एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। तब भुइया ऐप में देखा तो पता चला कि उस जमीन को मनोज राजपूत को बेच दिया है।

रजिस्ट्री शून्य करने कोर्ट में आवेदन

अशोक ने बताया कि मामले को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत की। मामले में जांच के लिए पुलगांव से जेवरा चौकी भेजा गया। चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बयान भी दर्ज किया। इसके अलावा रजिस्ट्री शून्य करने कोर्ट में दावा आपत्ति लगाया। अब किसान ईश्वर द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है कि ब्याज का पैसा दिया है। इधर राजेश सिंह का कहना है कि मनोज के खिलाफ मामले में वह साक्षी है। उसके खिलाफ गवाही न दे। इसलिए चौकी में शिकायत करा रहा है।

ईश्वर का आरोप 10 लाख रुपए उधार दिए

ईश्वर निषाद ने जेवरा चौकी में अशोक सिंह के खिलाफ आरोप लगाया है कि 10 लाख रुपए उधार दिए थे। जमीन बेचकर राशि लौटाने की बात हुई थी, लेकिन स्टॉप में गलत तरीके से हस्ताक्षर लेकर इस्तेमाल किया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube