FEATUREDछत्तीसगढ़जुर्म

 फेसबुकिया दोस्त ने माॅल में बने स्कैरी हाउस में लेजाकर किया बलात्कार…आरोपी लड़का गिरफ्तार…

दुर्ग। फेसबुक में दोस्ती फिर माॅल में बने स्कैरी हाउस में लेजाकर बलात्कार करने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने अपने 17 वर्षीय दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

read more:मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारियों का महासंग्राम : 67000 बिजली कर्मी हड़ताल पर मध्यप्रदेश अंधकार पर..

दरअसल ये पूरा मामला भिलाई थाना क्षेत्र के सूर्या माॅल का है। 15 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, एक सप्ताह पहले जांजगीर निवासी 17 वर्षीय युवक से उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल पर घंटो बात भी करने लगे थे। इसी का फायदा उठाकर लड़के ने उसे मिलने को कहा।  लड़की के मान जाने के बाद दोनों जुनवानी स्थित सूर्या माॅल के तीसरी मंजिल पर बने स्कैरी हाउस आये। यहां पर जैसे ही डरावने घर में दोनों घुसे तो आरोपी लड़के ने पीड़िता को भूतों का डर दिखाकर अंधेरे में उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता बाहर निकली और अपने घर आकर खुद के साथ हुई आपबीती के बारे में परिजनों बताई। दुष्कर्म पीड़िता दसवीं की छात्रा है।

red more:घरेलु गैस से जुड़ी बड़ी खुशखबरी… मोदी देंगे LPG के साथ चूल्हा फ्री…कनेक्शन के लिए ऐसे करें अप्लाई…

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता और उसके परिजन स्मिृति नगर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्मिृति नगर पुलिस स्कैरी हाउस के स्टाॅफ से भी इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *