छत्तीसगढ़राजनीतिविधानसभा चुनाव 2023

राजपरिवार के योगीराज 6 वर्षों के लिए निष्कासित

कवर्धा। पार्टी विरोधी कार्यों में शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं पर गाज गिर रहीं है।इन नेताओ को कांग्रेस पार्टी ने निष्काषित कर दिया। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है की पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ऐसा किया गया है।

कवर्धा में योगेश्वर राज सिंह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ जाकर चुनाव प्रचार क्रेन जैसे गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है.

कवर्धा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खडग राज सिंह हैं। योगेश्वर खुलेआम इनका चुनाव प्रचार करते नज़र आए थे। जानकारी के लिए बता दें कवर्ध कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर है, पार्टी के जानकारी में यह बात आते ही योगेश्वर राज पर कार्रवाई की गई है। 4 अक्टूबर को कवर्धा में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान की रैली में भी योगेश्वर राज सिंह दिखाई दिए थे। योगेश्वर राज सिंह और खड्गराज सिंह दोनों रिश्तेदार हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube