FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्म

आपत्तिजनक हालत में डंडे और लात-घूंसों से पीट-पीटकर शिक्षक को उतारा मौत के घाट

बलरामपुर । शिक्षक रामनाथ यादव की हत्या पीट-पीटकर की गयी थी। पुलिस ने 43 दिन बाद शिक्षक की हत्या के राज से पर्दा हटाया। खुलासा हुआ है कि रजखेता गांव में सोमनाथ गौड़ के घर आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर सोमनाथ ने अपने दो साथी पाल सिंह और हंसु श्यामले के साथ डंडे और लात-घूंसों से मारकर शिक्षक की हत्या की थी। जिस वक्त शिक्षक की लाश मिली थी, उस वक्त रानाथ यादव नग्न स्थिति में था। पुलिस ने जिस स्थित में शिक्षक की लाश को बरामद किया था, उसी वक्त से साफ हो गया था कि इस मामले में कुछ अश्लील या आपत्तिजनक स्थिति का कनेक्शन है।


पुलिस उसी दिशा में काम कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ करते औऱ सबूत-सबूत जुटाते-जुटाते रजखेता गांव के एक व्यक्ति के घर पहुंची। जब उस व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने हत्या से राज से पर्दा हटा दिया। उसने कबूल किया कि रामनाथ को घर में नग्न हालत में देख गुस्से में अपने साथियों के साथ मिलकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने उस डंडे को भी बरामद कर लिया है, जिससे पूरी वारदात हुई।

दरअसल शिक्षक रामनाथ की 30 मई को तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उसे वाड्रफनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात होने पर शिक्षक चुपचाप कहीं निकल गये। इस दौरान परिजन तलाशते रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इधर 2 जून को अचानक से रजखेता गांव के करीब शिक्षक की नग्न स्थिति में लाश मिली थी। अचानक अस्पताल से गायब होना और फिर नंगी हालत में लाश मिलने से पुलिस कन्फ्यूज हो गयी।

हालांकि लाश पर चोट के निशान मिले थे, जिसकी वजह से पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या की गयी है, साथ ही इस मामले का कनेक्शन किसी अश्लीलता से जुड़ा हुआ है, लिहाजा पुलिस ने जांच की दिशा आगे बढ़ाई और 43 दिन बाद पुलिस ने हत्या के राज से पर्दा उठा लिया। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube