FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

राजधानी रायपुर में डॉक्टर ने शादीशुदा महिला का किया बलात्कार

रायपुर | शहर में एक डॉक्टर पर शादीशुदा महिला का बलात्कार करने का आरोप लगा है। घटना गुढ़ियारी इलाके की है। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह वारदात साल 2019 में हुई थी। आरोपी डॉक्टर की क्लीनिक साहूपारा इलाके में है। सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार जैसी तकलीफ लेकर मोहल्ले के लोग इसी क्लीनिक में आते हैं।

कई बार किया दुष्कर्म-

पुलिस के पास की गई शिकायत में महिला ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से वो आरोपी की क्लीनिक में गई। डॉक्टर ने पहले बातों में उलझाया फिर एक टैबलेट खाने को दिया। कुछ ही मिनट में महिला बेसुध हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने अश्लील हरकत की। डॉक्टर ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो को महिला के पति को दिखाने की बात कहकर डराया। कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube