FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

जिला अभियोजन अधिकारी का नवतनवा एक्सप्रेस से दो लाख के गहने पार

बिलासपुर  नवतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस (18206) में सफर के दौरान जिला अभियोजन अधिकारी का दो लाख रुपये के गहने पार हो गए। इस घटना की जानकारी उन्हें तब हुई, जब वह घर पहुंचकर अटैची खोले। वह सीधे जीआरपी थाने पहुंचे। उनकी रिपोर्ट पर जीआरपी ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

शहर से लगे परसदा स्थित सौरभ इंक्लेव निवासी राकेश कुमार संचालनायल लोक अभियोजन विभाग में जिला अभियोजन अधिकारी है। वे इस ट्रेन में परिवार के साथ गोरखपुर से उसलापुर के लिए यात्रा कर रहे थे। उनका रिजर्वेशन बी-2 कोच की बर्थ संख्या 59, 61 व 62 में था। उनकी यात्रा 29 अक्टूबर को प्रारंभ हुई। ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची तो सभी गहरी नींद में सो गए। 30 अक्टूबर रविवार की सुबह 11:15 उसलापुर ट्रेन पहुंचने के बाद उनकी नींद खुली। इस स्टेशन में उतरने के बाद वह सभी घर चले गए।

शाम को ट्राली बैग में रखा सामान बाहर निकालने रहे थे। तभी उन्हें पता चला की इस बैग के अंदर सोने के जो गहने रखे थे, वह नहीं था। पोटली बर्थ उन्होंने गले का हार, मंगलसूत्र, हाथ का कंगन, अंगूठी और कड़ा सभी को रखे थे। सभी गहने सोने के थे। गहने से भरी पोटली नहीं मिलने से सभी सकते में आ गए। पहले तो सभी बैग में खोजबीन की। इसके बाद जहां गए थे, वहां भी फोन लगाकर जानकारी ली।

इसके बाद माजरा समझ आ गया की सफर के दौरान किसी तरह गहने से भरी पोटली चोरी कर ली। इसके बाद वह जीआरपी थाने पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी दी। इस पर जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ असल अपराध दर्ज किया। जीआरपी की टीम आरोपितों का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है की यदि घटना बिलासपुर जीआरपी थाने के दायरे में हुआ तो जल्द आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube